जालंधर. पंजाब में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं. आज लगातार छठवें दिन भी हड़ताल जारी है. कर्मचारियों का गुस्सा तब और अधिक बढ़ गया जब मीटिंग के बाद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला खबर है कि बीती रात बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद से हड़ताल पर गए कर्मचारियों की करीब 6 घंटे तक मीटिंग हुई पर ये मीटिंग बेनतीजा रही.
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती और इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. मीटिंग के बाद कर्मचारियों का कहना था कि पहले भी कई बार उनकी हड़तालें खत्म करवा दी गई थी पर मांगें पूरी नहीं की गई इस कारण वह इस बार पीछे नहीं हटेंगे.
बता दें कि करीब बीते 5 दिनो कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं. हड़ताल के कारण विभाग व जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.कई इलाकों में लंबे-लंबे पावरकट लग रहे हैं जिस कारण लोगों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है. घंटों बिजली गुल रहने के कारण इन्वर्टर, जनरेटर आदि भी जवाब दे गए हैं और लोग गर्मी में रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से किसी तरह की पहल नहीं की गई है.
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

