चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) नहीं दिए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्कूलों के शिक्षक और अन्य मुलाजिमों का शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस से जमकर झड़प हुई. इस विरोध को जताने के लिए सामूहिक छुट्टी लेकर हजारों की संख्या में मुलाजिम चंडीगढ़ पहुंचे थे. हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात किए गए हैं.
कर्मचारियों ने सेक्टर-39 के मंडी ग्राउंड में महारैली की, इस दौरान जब कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोका। इससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस को वॉटर कैनन चलाना पड़ा। इस विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब के कई सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, महंगाई भत्ता (डीए), कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी कई प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
महारैली के चलते चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात को भी डायवर्ट किया गया है।
- राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान: BJP के ‘प्राइवेट गुंडों’ का इलाज अब नई पीढ़ी करेगी, बोले- ‘पीछे हटने का सवाल नहीं’
- बंद पड़े 1731 KYP केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग, पटना में केंद्र संचालकों ने खोला मोर्चा
- दोस्ती तोड़ने पर खौफनाक वारदात: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाने से भी रोका, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मां गंगा की आरती के बाद कैबिनेट बैठक, हरिद्वार से धामी सरकार के बड़े फैसलों पर नजर
- Jantar Mantar Protest Ban: अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने चुने 3 नए स्थान; अभिजीत दीपके बोले- पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर

