मोहाली. पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार प्रदान करके एक सकारात्मक संदेश दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में शुरू की गई ‘रोजगार क्रांति’ ने राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा दी है. मिशन रोजगार के तहत पंजाब के विभिन्न विभागों में युवाओं को योग्यता और अनुभव के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं. इसके तहत अब तक सरकार ने 68,000 से अधिक योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी हैं.
आपको बता दें पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने इस निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की है यही कारण है कि योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है. पहले जहां बेरोजगारी के कारण युवाओं को विदेश पलायन करना पड़ता था और अपनी पूंजी निवेश करनी पड़ती थी, वहीं अब वे पंजाब में रहकर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं. परिवार के साथ रहते हुए सरकारी सेवा करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. यह प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी है.
भगवंत मान सरकार ने हाल ही में, पंजाब सरकार ने सरकारी सेवाओं में अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. यह समिति आरक्षण के लाभों के सुचारू कार्यान्वयन के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार कर रही है, जिससे आने वाले समय में पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे. मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार युवाओं को सही राह में लाने के लिए नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ दिए हैं, जिससे युवाओं में नशा की लत छूट सके और वह एक योग्य नागरिक बन सकें. इसके साथ ही युवाओं को खेल की तरफ झुकाव बढ़ाने के लिए ही पहल की जा रही है, जिससे पंजाब में खेल को लेकर युवाओं में उत्साह बढ़ सके.
- घर का भेदी लंका ढाए! मकबरा लूटकांड मामले में दुकान मालिक के बेटे समेत 2 गिरफ्तार, लूट की वारदात जानकर रह जाएंगे हैरान
- शिवपुरी को मिल सकता है नया प्रभारी मंत्री! नारायण सिंह कुशवाह के नाम की चर्चा तेज, जिम्मेदारी मिलने पर दिया बड़ा बयान
- बिहार: BJP में शामिल होते ही फंसे दो निर्दलीय MLC! जन सुराज ने सदस्यता रद्द कराने का किया ऐलान
- INDIA ब्लॉक की रैली पर BJP का हमला: संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा- कहां गए 10 लाख लोग? खाली कुर्सियों का वीडियो दिखाकर कांग्रेस को घेरा
- DL एक्सपायर होने के बाद सालों तक नहीं कराया रिन्यू तो क्या होगा? राजस्थान में 4 लाख लाइसेंस पर नया नियम

