पंजाब में लगातार ठंडी बढ़ती ही जा रही है, जिसके कारण बच्चों की सेहत पर भी इसका असर हो रहा है. फिलहाल शीतकालीन छुट्टियां चल रही है लेकिन ठंडी को देखते हुए अब छुट्टियों के दिन को बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. अब नए आदेश के अनुसार 8 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।
शिक्षा विभाग ने भीषण सर्दी और घनी धुंध के कारण राज्य के सभी स्कूलों की छुट्टियों को अब 7 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया था।
हरजोत बैंस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।

आपको बता दें कि आने वाले दिनों को लेकर फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के साथ-साथ यहां पर बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। ठंड पर भी इसका असर पड़ेगा। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग का यह निर्णय बच्चों के लिए सही साबित होगा।
- Trump-Iran Tension : ट्रंप की नई धमकी से उछला क्रूड ऑयल, भारत में पेट्रोल-डीजल अभी नहीं होंगे सस्ते, जानिए क्यों बढ़ी टेंशन ?
- सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा
- रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर ने कार को रौंदा, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद महिला डॉक्टर सुरक्षित निकलीं
- शिवपुरी में कुपोषण खत्म करने के दावे फेल: 1476 बच्चे अति कुपोषित, 92 नए केस मिले
- Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी में तेजी, MCX पर गोल्ड 1.42 लाख के पार, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और लखनऊ के भाव


