चंडीगढ़: पंजाब में किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. किसानों की ओर से 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया गया है. किसान नेता पंधेर का कहना है कि सरकार के साथ कई दौर की बैठकें होने के बावजूद उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं. अब आने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानो के शामिल होने की संभावना हैं.

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के संगठन ने चंडीगढ़ कूच करने का ऐलान किया है. इसके लिए किसान संगठन की ओर से 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है. अब इस घोषणा के बाद सभी को किसानों के अगले कदम का इंतजार है. देखना होगा कि इससे पहले सरकार और किसान संगठनों के बीच कोई सहमति बनती है या किसान चंडीगढ़ में अपना मोर्चा लगाते हैं.

किसानो की मुख्य मांग

किसानों की प्रमुख मांगों में 5 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देना शामिल है. किसान संगठनों का कहना है कि फसलों के उचित दाम और अन्य मांगों को लेकर वे लंबे समय से सरकार के सामने अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है.

अब 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में प्रस्तावित पक्के मोर्चे के ऐलान के बाद किसान संगठनों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनने की संभावना है.ऐसे में सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि धरने से पहले सरकार किसानों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाती है.