भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान पंजाब में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन बाइक रैली के जरिए प्रदर्शन करने के बाद आज पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
शाम 4 बजे तक फ्री हुआ टोल प्लाजा
आपको बता दें कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान टोल पहुंचे वहां नारे लगाने के साथ किसानों ने टोल प्लाजा को शाम 4 बजे तक फ्री कर दिया है, जिससे इस दौरान गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना टोल शुल्क दिए आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।
किसान बोले– यह ट्रेड डील के खिलाफ
किसान संगठनों का कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान टोल वसूली रोक दी गई, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली। वहीं बड़ी संख्या में किसानों का जमावड़ा लगा रहा।आंदोलन हो सकता है और तेज आपको बता दें कि किसान नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है और शाम 4 बजे तक टोल फ्री रखने का ऐलान किया गया है।
कल चंडीगढ़ में निकाली थी बाइक रैली
इससे पहले भी किसान इस ट्रेड डील का विरोध जता चुके हैं। सोमवार को किसानों ने चंडीगढ़ में बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और ट्रेड डील को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
- कुंभ-2027 में सफाईकर्मियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, रुद्रप्रयाग में नदी में नहीं बहेगा गंदा पानी, CS की बैठक में 5 प्रस्ताव मंजूर
- उत्तराखंड के 5 जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, आपात स्थिति के लिए टोल-फ्री 1070 सक्रिय!
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग

