जालंधर. पंजाब में आज शुरू हुए किसान मजदूर मोर्चा के ‘रेल रोको’ आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला है. इस आंदोलन के कारण रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इस दौरान लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के देवीदासपुरा, ब्यास और फिरोजपुर के मलावाला में रेलवे ट्रैक पर किसानों के धरने के चलते शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बीच रास्ते ही रोक दी गई
स्टेशनों में फंसे यात्री
आंदोलन के कारण कई स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया, हजारों की संख्या में यात्री अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। जालंधर की बात करें सिटी रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, आईजी बॉर्डर रेंज और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर की किसान मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य किसान प्रतिनिधियों की मीटिंग हो गई है।
आपको बता दे कि कई यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया है कि रेलवे प्रशासन को यह जानकारी थी और किसानों ने पहले ही यह आंदोलन की चेतावनी दी थी उसके बाद भी कोई भी व्यापक तैयारी नहीं की गई थी जिसका सीधा असर यात्रियों को देखने के लिए मिला है कई कई रूट की ट्रेनिंग तीन से चार घंटे तक फंसी रही जिसके कारण लोग ट्रेन में ही बैठे रहे वहीं कुछ लोग स्टेशन में अपनी ट्रेन का इंतजार करते नजर आए.
- iQOO 15R पर Amazon Sale में बड़ी छूट, 7600mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस है फोन
- ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई: खेतों के बीच उगाया गया 24 करोड़ का गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार
- अहमदाबाद: दिवाली से पहले मनपा का कड़ा रुख, नियमों की अनदेखी करने वाली मिठाई-नमकीन की चार इकाइयां सील
- मंदोदरी चौधरी अब रुद्र जाट के नाम से जानी जाएंगी, राजस्थान सरकार ने PTI को दी लिंग परिवर्तन को मंजूरी
- असली संसद में वॉकआउट, घर में मॉक पार्लियामेंट! अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

