चंडीगढ़: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें किसानों द्वारा चलाया जा रहा रेल रोको आंदोलन स्थगित हो गया है किसान संगठनों ने घोषणा की है कि यह प्रदर्शन अगले 3 दिनों के लिए टाल दिया गया है.
इससे पहले किसानों ने आज 3 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक पर धरना देने का ऐलान किया था, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। हालांकि अब इस कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

किसानों का कहना है कि अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान वहां व्यस्त हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठनों ने फैसला लिया है कि ‘रेल रोको’ आंदोलन को 3 दिन के लिए टाल दिया जाए। इस बारे में जानकारी देते हुए किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि सभी संगठनों ने बैठक के बाद सरकार को 3 दिन का समय देने का निर्णय लिया है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
