फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का में भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR की गई है। आरोप है कि इन सभी ने आम आदमी पार्टी की महिला कोआर्डिनेटर के साथ गलत व्यवहार किया है उनके साथ मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है, सभी पहलुओं की जांच जारी है।
यह लगे है आरोप
मामले के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि फाजिल्का की मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में हाल ही में भाजपा से पार्षद बन सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री सत्कार योजना मां-बेटी सत्कार योजना के फार्म भरे जा रहे थे।
जब वह अपने भाई के साथ ऑफिस पहुंचीं और फॉर्म भरने को लेकर सवाल किया तथा वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मंजू रानी और उनके भाई को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमन कुमार , सुरेश कुमार, साजन और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बयान लेने के साथ जांच शुरू कर दी है।
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय
- कलम छोड़ अनशन की राह पर IVRI के शोधार्थी, स्टाइपेंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
- बंगाल STF ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की, मालिक फरार
- कार्यालय में ही भिड़े मनरेगा कर्मी और कार्यक्रम पदाधिकारी, पीओ पर मारपीट का आरोप
- ड्यूटी पोस्ट तक पहुंचा, मोबाइल छीना और फरार हुआ; अब पुलिस ने पकड़ा

