होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले के अब्दुल्लापुर गांव में बाढ़ की विभीषिका के बीच एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने न केवल मानवता, बल्कि धर्म और राजनीति के बीच संतुलन की मिसाल पेश की। ब्यास नदी के पानी ने जब पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया, तब ऊधमुड़ निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सिख परंपराओं की मर्यादा का पालन करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पंजाब के लोगों में गहरी भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। विधायक राजा गिल ने संगत की मदद से गुरुद्वारे से पवित्र स्वरूप को निकालने से पहले अरदास की और संगत की शांति व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

‘पंजाब सरकार हर पंजाबी के साथ’
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करके यह साबित कर दिया कि वह हर पंजाबी के साथ खड़ी है। कैबिनेट मंत्री और अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, और प्रशासनिक मशीनरी 24 घंटे राहत कार्यों में जुटी है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और AAP के सभी विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह दान करने का फैसला किया है। यह कदम जनता के साथ भावनात्मक जुड़ाव और सेवा भाव का प्रतीक है।
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

