धर्मकोट। पंजाब में आई बाढ़ ने हजारों एकड़ फसलें तबाह कर दी हैं। इसे किसान सहन नहीं कर पा रहे हैं। मोगा जिले की तहसील धर्मकोट के गाव सैद जलालपुर में बाढ़ ने एक किसान की जान ले ली। यहां के रहने वाले किसान खुशहाल सिंह के परिवार के अनुसार उनकी मौत उस समय हो गई, जब उन्होंने अपने खेतों में खड़ी बर्बाद हो चुकी फसल देखी।
किसान इस हालात को नहीं सहन कर पाए और उन्होंने दम तोड़ दिया। फसल को देखने के बाद नहीं ले पाई सांस
परिवार वालों के अनुसार खुशहाल सिंह खेतों का जायजा लेने पहुंचे। खेतों में जाकर जब उन्होंने अपनी धान की फसल पूरी तरह नष्ट देखी तो उनके होश उड़ गए। घर लौटकर वे लंबी-लंबी सांसें लेने लगे और बार-बार कहते रहे ‘मेरी फसल बर्बाद हो गई… मेरी फसल बर्बाद हो गई…’। ऐसा कहते-कहते वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
मृतक किसान के पीछे दो बेटे हैं जो मजदूरी करके घर का गुजारा चलाते हैं। परिवार की रोजी-रोटी खेतीबाड़ी और पशुओं पर ही निर्भर थी। अब जब पशु बह गए, घर ढह गया और फसल भी बर्बाद हो गई तो परिवार पूरी तरह दुखों के समंदर में डूब गया है।
- कर्नाटक: इजरायली पर्यटक से गैंगरेप करने वाले तीनों दोषियों को मौत की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस
- करोड़ों की मालकिन डॉ. हेमलता का निधन: अपहरण से चर्चा में आई थीं, जानिए किसकी होगी प्रॉपर्टी ?
- छत्तीसगढ़ : ईसाई पादरियों पर ग्राम सभा के ‘प्रवेश प्रतिबंध’ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, रोक की मांग खारिज
- CG News : निर्माणाधीन सड़क उखाड़ना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज
- सीहोर में अनूठा वसूली अभियान: बकायादारों के दरवाजे पर बजा ढोल, नगर पालिका ने दी संपत्ति कुर्की या जब्ती की चेतावनी


