धर्मकोट। पंजाब में आई बाढ़ ने हजारों एकड़ फसलें तबाह कर दी हैं। इसे किसान सहन नहीं कर पा रहे हैं। मोगा जिले की तहसील धर्मकोट के गाव सैद जलालपुर में बाढ़ ने एक किसान की जान ले ली। यहां के रहने वाले किसान खुशहाल सिंह के परिवार के अनुसार उनकी मौत उस समय हो गई, जब उन्होंने अपने खेतों में खड़ी बर्बाद हो चुकी फसल देखी।
किसान इस हालात को नहीं सहन कर पाए और उन्होंने दम तोड़ दिया। फसल को देखने के बाद नहीं ले पाई सांस
परिवार वालों के अनुसार खुशहाल सिंह खेतों का जायजा लेने पहुंचे। खेतों में जाकर जब उन्होंने अपनी धान की फसल पूरी तरह नष्ट देखी तो उनके होश उड़ गए। घर लौटकर वे लंबी-लंबी सांसें लेने लगे और बार-बार कहते रहे ‘मेरी फसल बर्बाद हो गई… मेरी फसल बर्बाद हो गई…’। ऐसा कहते-कहते वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
मृतक किसान के पीछे दो बेटे हैं जो मजदूरी करके घर का गुजारा चलाते हैं। परिवार की रोजी-रोटी खेतीबाड़ी और पशुओं पर ही निर्भर थी। अब जब पशु बह गए, घर ढह गया और फसल भी बर्बाद हो गई तो परिवार पूरी तरह दुखों के समंदर में डूब गया है।
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
- दिल्ली: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, बोले- देश के दुश्मनों के मिलकर लड़ना होगा
- मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11

