अमृतसर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद गुरदासपुर में अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि की घोषणा की। हालांकि, इस ऐलान को लेकर पंजाब सरकार और विपक्षी दलों ने नाराजगी जताई है।
पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि जब पीएम ने 1600 करोड़ रुपये की घोषणा की तो उन्होंने खड़े होकर कहा कि यह राशि बहुत कम है। इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया, “हिंदी नहीं आती, 1600 करोड़ घोषित कर दिए हैं।” मुंडियां ने तुरंत कहा, “हिंदी तो आती है, इसलिए ही कह रहा हूं कि यह राशि नाकाफी है।”
आम आदमी पार्टी (AAP) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने भी इस पैकेज पर असंतोष जताया। जल संसाधन मंत्री ब्रिंदर गोयल ने इसे “बड़ा मजाक” करार दिया, जबकि AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र ने पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़का है।

कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने भी इस राहत राशि को अपर्याप्त बताया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, “हम उम्मीद कर रहे थे कि पीएम के दौरे से पंजाब को बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन यह तो ऊंट के मुंह में जीरा देने जैसा है। 1600 करोड़ की घोषणा हुई, लेकिन यह कब मिलेगा, कोई नहीं जानता। नुकसान इससे कहीं ज्यादा है।”
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पीएम से राहत राशि बढ़ाने और बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए कर्ज माफी पर विचार करने की अपील की।
- MP Crime News: भोपाल में पत्नी पर जानलेवा हमला, ‘BJP युवा मोर्चा’ लिखी कार से गुंडे लाया था पति, जबलपुर में जमीनी विवाद में महिलाओं समेत 5 घायल
- मौलाना अब्दुल्ला सलीम की टिप्पणी पर भड़के ऊंचाहार विधायक, कहा- योगी जी की मां का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा
- पूर्व चीफ जस्टिस समेत जजों के खिलाफ आपराधिक शिकायत रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- केवल आशंका के आधार पर सार्वजनिक पदों पर बैठें लोगों के खिलाफ नहीं चल सकता मुकदमा
- Bihar Top News 09 march 2026: पीके की भविष्यवाणी, चिराग को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, निशांत को बीजेपी का समर्थन, ट्रेनों में सीटों की मारा-मारी, ड्राइवरों का प्रदर्शन, हड़ताली अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- MP कांग्रेस में बंपर नियुक्ति: 9 जिलों में मंडल अध्यक्षों के नाम पर मुहर, 26 नगर अध्यक्षों की भी घोषणा, लिस्ट जारी
