अमृतसर. पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली से राहत सामग्री की पहली खेप बुधवार सुबह पंजाब के लिए रवाना की गई। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना हुए हैं। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली से हर दिन राहत सामग्री के ट्रक पंजाब भेजे जाएंगे, जिसमें आप के नेता, सांसद और आम लोग अपनी सेवाएं देंगे।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे फसलों, पशुओं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। पंजाब की आप सरकार, मंत्री, विधायक और स्थानीय लोग राहत कार्यों में दिन-रात जुटे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश-विदेश में जब भी कोई आपदा आई, पंजाबी और सिख समुदाय ने सबसे पहले लंगर और सेवा शुरू की। गुरुद्वारों की सेवा ऐसी जगहों पर सबसे पहले पहुंचती है, जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता।

सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में बाढ़ ने भयावह स्थिति पैदा की है। आप कार्यकर्ता तन, मन और धन से पंजाब के लोगों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहायता करने की अपील की। भारद्वाज ने कहा कि पंजाबी और सिख समुदाय ने हमेशा देश के लिए सेवा का उदाहरण पेश किया है, और आप उसी प्रेरणा से यह कार्य कर रही है।
- घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच स्प्रेड, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का भी फायदा …
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश
- अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, बोले – इससे इलाके में शांति और स्थिरता आएगी
- बिहार में मॉब लिंचिंग: चोरी के आरोप में मेला घूमने आए दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या
- समाधान शिविर बना जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान केंद्र, एसडीएम उदय सिंह ने सुनीं शिकायतें

