चंडीगढ़। पंजाब में लगातार मौसम खराब होते जा रहे हैं हालत ऐसी है कि हर तरफ पानी ही पानी है। पंजाब के लोगों के लिए आने वाले आगे के दिन और भी परीक्षा वाले हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश की संभावना जाहिर कर दी है। मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए 8 से 13 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है।
इस अलर्ट के जारी होने के बाद से लोग और भी भय में आ गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

23 जिलों में पानी ही पानी पंजाब में तबाही का मंजर
राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 1900 से अधिक गांव डूबे, और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने बताया कि लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.5 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।
- Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और 12 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग
- वोट चोरी पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा युद्ध, राहुल के आह्वान पर सड़क पर उतरी जनता
- हाई-प्रोफाइल ड्रामा खत्म! रोज़ लोकेशन बदलती रही श्रद्धा… वीडियो बनाकर दे रही थी चकमा, जानिए कैसे पकड़ी गई?
- जादू-टोना के शक में हत्या: पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- Hyundai Bayon Photo Leak: लॉन्च से ठीक पहले सामने आईं नई कॉम्पैक्ट SUV की तस्वीरें, बुकिंग जारी

