Punjab Weather : चंडीगढ़। पंजाब में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है. इसके साथ ही लोगों को कोहरे की समस्या का भी सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिन कोहरे की चादर पंजाब वासियों को परेशान कर सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में ठंडी के साथ कोहरे और तेज हवा भी कई जिलों में चल सकती है। इसे लेकर सूचना जारी कर दी गई है। राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार पठानकोट, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, गुरदासपुर, अमृतसर,संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के नाम घने कोहरे छाने वाले जिलों में शामिल हैं। यहां लोगों को गाड़ी चलते समय सावधानी रखने की अपील की गई है।

वहीं तेज हवा चलने का अलर्ट मिला है। 16 दिसंबर को राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। पश्चिमी विभोर सक्रिय होने के साथ बारिश की संभावना भी बढ़ गई है।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

