चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से भारत वापस ले आया है। यह कार्रवाई करीब छह महीने तक चले विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत केंद्रीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संभव हुई।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि जोबन बिल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग देशों में ठिकाने बदल रहा था और वहीं से अपनी आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा था।
डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी का पता लगाया और उसे जकार्ता से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की।
उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ छह महीने तक चला, जिसमें खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार निगरानी रखी गई, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया।
पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में संगठित अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दोहराया कि दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों को कानून के दायरे में लाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।
- पटना जंक्शन के पास मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
- बीजद और भाजपा की पदयात्रा पर बरसे PCC अध्यक्ष भक्त चरण दास, कहा- गांधी के विचारों पर केवल कांग्रेस का हक
- शारदीय नवरात्रि : इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और विदाई मुर्गे पर, जानें ज्योतिषीय संकेत और प्रभाव…
- मवेशी तस्करी का बड़ा मामला: वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरी थीं भैंसें, 13 की मौत, चालक फरार
- मायावती की सोशल इंजीनियरिंग का बड़ा दांव! जलालपुर सीट पर दयाराम राजभर को उतारा, समझिए क्या है BSP का ‘गेमप्लान’

