चंडीगढ़। पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए भगवंत मान सरकार ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने एक विशेष ‘इनाम नीति’ लागू की है, जिसके तहत गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के बारे में सटीक जानकारी देने वाले नागरिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 28 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची भी जारी कर दी है।
हेल्पलाइन नंबर और इनाम का प्रावधान
सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ ‘वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर्स’ प्रोजेक्ट शुरू किया है। आम जनता अब 93946-93946 पर कॉल या मैसेज कर अपराधियों के बारे में गोपनीय जानकारी दे सकती है।
किसे कितना मिलेगा ईनाम ?
- SSP स्तर तक: 1 लाख रुपये तक का इनाम।
- कमिश्नर/IG/DIG स्तर तक: 1.5 लाख रुपये तक का इनाम।
- स्पेशल DGP/ADGP स्तर तक: 2 लाख रुपये तक का इनाम।
- DGP स्तर: 2 लाख रुपये से अधिक की राशि।
पहचान पूरी तरह रहेगी गुप्त ?
सरकार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार का कोई खतरा न हो। प्राप्त जानकारी की गहन जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी और मानकों के अनुरूप इनाम दिया जाएगा।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त कार्रवाई
पंजाब पुलिस का गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा कसना जारी है। राज्य में अब तक ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कुल 56,487 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है। इस अभियान के अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो:
राज्य को अपराध मुक्त बनाने का लक्ष्य
सरकार का स्पष्ट संदेश है कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इस मुहिम में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निडर होकर आगे आएं और पंजाब को अपराध मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। यह योजना न केवल अपराधियों को पकड़ने में मदद करेगी, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में भी एक बड़ी भूमिका निभाएगी।
- शराब के नशे में तांडव करने वाले हत्यारोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला
- झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने क्यों चुना निर्दलीय रास्ता? मदन राठौड़ ने कही ये बात
- पंजाब में 21 अक्टूबर से सरकारी बसों का चक्का जाम! कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- भीलवाड़ा में युवक ने की आत्महत्या, 10 लोगों पर दर्ज हुआ केस
- कुपोषण और एनीमिया से लड़ने छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान
