चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसकी घोषणा की जा चुकी है जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है. यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया.
इस बढ़ोतरी के साथ, पंजाब के कर्मचारियों को अब कुल 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. अहम बात यह है कि इस महीने से ही बढ़ा हुआ भत्ता दिया जाएगा.
खबर है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा. प्रत्येक किस्त में 4-4 फीसदी की वृद्धि शामिल होगी. सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच महंगाई भत्ते के मुद्दे पर सहमति बन गई है. यह बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी. सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में कर्मचारी को बड़ी राहत मिलेगी.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

