चंडीगढ़। पंजाब सरकारी लगातार शिक्षा को लेकर नेक प्रयास करता नजर आ रहा है. ऐसे में मान सरकार स्कूलों में लगातार कमजोर परीक्षा परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों पर सख्त रुख अपना लिया है. इस लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के 68 स्कूलों के प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन स्कूलों का दसवीं और बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लगातार खराब रहा है, जिसके चलते विभाग ने जवाबदेही तय करने का फैसला लिया है.
जवाब मिलने के बाद कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, जिन स्कूलों का प्रदर्शन लगातार अपेक्षा से कम रहा, उनके प्रिंसिपलों से पहले स्पष्टीकरण मांगा गया था. अब प्राप्त जवाबों की समीक्षा के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा. अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना स्कूल प्रमुखों की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि केवल परीक्षा परिणाम ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की उपस्थिति, पढ़ाई का स्तर, शिक्षण व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की भी निगरानी की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर संबंधित स्कूलों को शैक्षणिक सहायता और अतिरिक्त मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि भविष्य में परिणामों में सुधार हो सके.
शिक्षा अधिकारियों के लिए निर्देश जारी
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे उन स्कूलों की नियमित निगरानी करें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें, जिससे आवशयक कार्यवाही की जा सके. यदि आगामी सत्र में भी अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
- Kamal Haasan Sandiyar: जन्मदिन पर कमल हासन ने दिया फैंस को तोहफा, नई फिल्म ‘संडियार’ का धांसू पोस्टर रिलीज
- Facebook और YouTube में बड़ा बदलाव! अब आपकी पसंद के हिसाब से दिखेंगे वीडियो और Reels, जानें कैसे काम करेंगे नए फीचर्स
- शादी के 7 महीने बाद नवदंपति की संदिग्ध मौत; फंदे पर मिला पति का शव, बेड पर अचेत मिली 6 माह की गर्भवती पत्नी
- विवेकानंद पोस्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी: प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी ने 2 छात्राओं को किया निष्कासित, भविष्य में एडमिशन पर भी रोक
- सासाराम में 3 करोड़ की डकैती करने वाले को नहीं पकड़ पाई पुलिस, व्यापारियों ने जताया विरोध, जानें पूरा मामला

