चंडीगढ़। केंद्रीय बजट को लेकर पंजाब सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट को पंजाब के लोगों के साथ एक और धोखा करार दिया है। सीएम मान ने कहा कि केंद्र का यह बजट एक बार फिर राज्य की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है।

किसानों और युवाओं के हाथ खाली
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बजट में न तो किसानों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कोई कानूनी गारंटी है और न ही युवाओं के लिए रोजगार का कोई ठोस आश्वासन। इसके अलावा, उद्योगों और टैक्स प्रणाली में राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को भी निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जो सीधे तौर पर पंजाब के साथ अन्याय है।
सीएम मान ने हुंकार भरते हुए कहा, “पंजाबी मेहनती और जुनूनी हैं। केंद्र की लगातार अनदेखी के बावजूद, ‘आप’ सरकार और पंजाब के लोग एकजुट होकर आत्मनिर्भरता के साथ पंजाब की आर्थिक ताकत को बुलंद करेंगे।”
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत

