जालंधर. पंजाब में आज दोपहर 12 बजे से सरकारी बस सेवाएं बंद हो गई हैं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बसों के संचालन पर बंद होने से पूरे राज्य में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा राज्य के विभिन्न बस अड्डों पर कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह भुल्लर ने मिडिया जो बताया कि 10 जून से पूरे पंजाब में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने सांकेतिक चक्का जाम के साथ हड़ताल शुरू की है। यूनियन का आरोप है कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, विभागों का निजीकरण किया जा रहा है और आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
आरोप यह भी है कि पिछले चार सालों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो एक भी नई सरकारी बस शामिल की गई है और न ही किसी कर्मचारी को नियमित किया गया है। इसी के विरोध में यूनियन संघर्ष कर रही है और आज से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का फैसला लिया गया है
महिलाओं को हुई परेशानी
बस नहीं चलने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है. सरकारी बसे बंद थी वहीं कुछ बसे चलती दिखी जिसमें इतनी भीड़ थी कि महिलाओं का उसमें सफ़र करना संभव नहीं नजर आया. ऐसे में महिलाएं बेहद परेशान हुई.
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



