जालंधर. पंजाब में सरकारी बसों को लेकर फिर से बड़ी जानकारी सामने आई हैं, बस कर्मचारियों की यूनियन ने चक्का जाम करने का ऐला कर दिया है. यूनियन ने 21 अक्टूबर को पूरे पंजाब में अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल करने का फैसला किया है. अगर आप इस दिन यात्रा करने का सोच रहे हैं तो आपको दूसरा विकल्प चुनना पड़ेगा.
जानकारी मिली है कि फिरोजपुर में हुई यूनियन की मीटिंग में चक्का जाम करना का फैसला लिया गया है. इस दौरान यूनियन के प्रधान रेशम गिल का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर यह हड़ताल करेंगे. इसके साथ ही यूनियन विधानसभा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर घेराव करेंगे.
सरकार पर आरोप लगाते हुए यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए. परिवहन विभाग में पिछले पांच साल से कोई नई सरकारी बस नहीं चली है. कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी पूरी नहीं हुई है.कई कर्मचारी करीब 11 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया. आरोप यह भी लगाया गया है कि कई बार यह आश्वासन दिया गया है कि मांग पूरी होगी पर हुआ नहीं यही कारण है कि अब यूनियन ने हड़ताल करने का सोचा है.
- जीवन बचाने वाली 108 एंबुलेंस पर 948 करोड़ के घोटाले का साया, ‘जय अंबे’ कंपनी पर लटकी लोकायुक्त की तलवार!
- SI भर्ती में बेटे को लीक पेपर, बहनोई के लिए डमी कैंडिडेट; 10 लाख का सौदा
- WhatsApp का नया फीचर : अब बिना अकाउंट के भी कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल, जानिए कैसे करेगा काम
- शराब के नशे में तांडव करने वाले हत्यारोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला
- झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने क्यों चुना निर्दलीय रास्ता? मदन राठौड़ ने कही ये बात

