पंजाब सरकार की कैबिनेट की मीटिंग 14 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित सीएम निवास पर होगी। इसी दिन तरनतारन उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे। मीटिंग शाम चार बजे होगी। यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से मीटिंग का एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस दौरान कई अहम फैसले लिए जाएंगे। मीटिंग में 24 तारीख को श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले सेशन को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा, उस क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस रहेगा।

विधानसभा सेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस आयोजन में शामिल होंगे। पंजाब सरकार की ओर से उन्हें न्योता भेजा गया है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

