मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने बुजुर्ग पेंशनधारकों को दिसंबर 2024 तक की पेंशन राशि के 3368.89 करोड़ रुपए बांट दिए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न वर्गों के कुल 34 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और बेसहारा महिलाएं तथा आश्रित बच्चे शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं, जिन्हें दिसंबर 2024 तक की पेंशन राशि के 3368.89 करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए कुल 5924.50 करोड़ रुपए का बजट रखा है, जिसमें बुजुर्ग पेंशन के लिए चालू वर्ष के दौरान 4000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 65 साल या उससे ऊपर के बुजुर्ग व्यक्ति और 58 साल या उससे ऊपर की महिलाएं, जिनकी वार्षिक आमदनी 60,000 रुपए से अधिक न हो, इस योजना का लाभ लेने के योग्य हैं। मंत्री ने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में की जाती है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों की भलाई के लिए लगातार कार्यशील है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य सर्वेक्षण संबंधी राज्य में सर्वेक्षण किया जा रहा है।
- छठ-दिवाली पर रेलवे का मेगा प्लान, 20 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया और खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर, सफर होगा एकदम आसान!
- झारखंड: घरेलू विवाद में पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या, चाकू से खुद का गला काटकर किया घायल
- करवाचौथ पर अर्नब तूफान का असरः देर रात तक नहीं हुए चांद के दीदार, सुहागिनों ने पति को ही चंद्रमा मानकर की पूजा
- Delhi SIR Deadline: दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की बढ़ी तारीख, इस दिन आएगी अंतिम सूची
- किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को ‘मेंटल क्रिमिनल’ करार दिया, खुद को ‘दिमागी नक्शल’ बताने पर बोले- ऐसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा
