चंडीगढ़. पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारी 27 अगस्त को एकजुट हो कर सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है. कल सभी अवकाश ले कर हड़ताल पर रहेंगे. इस दिन सरकारी कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा. कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, करीब 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रह सकते हैं.
कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर यह हड़ताल की घोषणा की है. मांगों में लंबित महंगाई भत्ता (DA) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है. इसके अलावा कर्मचारी अन्य लंबित मांगों को लेकर भी सरकार पर दबाव बना रहे हैं.
आपको बता दें कि हड़ताल के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित रहेगा. कर्मचारी संगठनों के अनुसार सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे.इसके साथ ही सरकारी बसों की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी. सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में OPD सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. ट्रेजरी और अन्य सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित रहेगा. इसके अलावा SIR ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे.
जानकारी हो कि इसमें व्यापारियों को शामिल होने भी कहा गया है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल है. इस दौरान चक्का जाम नहीं किया जाएगा. प्राइवेट संस्थान, दुकानें और आम लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी. सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच मांगों को लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी. ऐसे में 27 अगस्त को कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

