पटियाला : पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न के वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे अब उन्हें हर महीने 15 हजार रुपये की जगह 22 हजार रुपये मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पहले, दूसरे और तीसरे साल में क्रमश: 76, 77 और 78 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इसी तरह सीनियर डॉक्टरों को 92, 93, 94 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी मेडिकल अस्पतालों में आम लोगों के लिए सेवाएं शुरू हो गई हैं।इससे लोगों को पहले की तरह स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। दूसरी तरफ विपक्ष भी इस मुद्दे को उठा रहा था। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया और उनके साथ बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि काफी समय से पेय रिवीजन स्टाइपेंड का मामला चल रहा था और यह सरकार के विचाराधीन था।

बाद में वित्त मंत्री के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें हर मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। अब उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। ओ.पी.डी. और ऑपरेशन थियेटर अब सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, उम्र और शारीरिक परीक्षा नियमों में संशोधन को मंजूरी
- 400 करोड़ के ब्रिज ढहने का मामलाः निर्माणी कंपनी के विनोद जैन और हुकुम सिंह के खिलाफ FIR, MPRDC ने दर्ज कराया मामला
- Bihar News: राबड़ी देवी के साथ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव, सामने आई ये बड़ी वजह
- Ranchi-Delhi Plane Crash में जान गंवाने वाला संजय की कहानी संघर्षमय, जाने पूरी बात
- ‘मेरी बेटी के कपड़े फाड़े और…’, भाजपा विधायक का विवादित VIDEO आया सामने; महिला के साथ गाली गलौज-धमकी देने का आरोप


