पटियाला : पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न के वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे अब उन्हें हर महीने 15 हजार रुपये की जगह 22 हजार रुपये मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पहले, दूसरे और तीसरे साल में क्रमश: 76, 77 और 78 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इसी तरह सीनियर डॉक्टरों को 92, 93, 94 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी मेडिकल अस्पतालों में आम लोगों के लिए सेवाएं शुरू हो गई हैं।इससे लोगों को पहले की तरह स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। दूसरी तरफ विपक्ष भी इस मुद्दे को उठा रहा था। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया और उनके साथ बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि काफी समय से पेय रिवीजन स्टाइपेंड का मामला चल रहा था और यह सरकार के विचाराधीन था।

बाद में वित्त मंत्री के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें हर मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। अब उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। ओ.पी.डी. और ऑपरेशन थियेटर अब सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
- पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद; 5 किलो से ज्यादा की खेप मिली
- कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, CM शुभेंदु ने पीड़ित परिवार को भेजा 50 लाख का चेक
- EOW की बड़ी कार्रवाई : शराब, कोल लेवी, मेडिकल घोटाले में 16 ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त
- ‘महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं!’ कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, जानिए क्या है पूरा विवाद
- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की भूमिका पर मंथन, तीसरे सम्मेलन की तैयारियां तेज

