पंजाब सरकार ने पायल विधानसभा क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहने वाले 321 परिवारों को एक बड़ी राहत देते हुए उनके पक्के घर बनाने के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी हैं। इसके साथ ही वे परिवार जो वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे थे, अब जल्द ही अपना सपना साकार कर सकेंगे। इस संबंध में पायल दाना मंडी में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जो श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वे शहीदी दिवस को समर्पित था।
इस समारोह के दौरान स्थानीय विधायक मनविंदर सिंह ने लाभार्थी परिवारों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को अपनी छत उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा, कि जो परिवार कई सालों से पक्के घर का सपना देख रहे थे, उनका सपना अब हकीकत बनेगा। सरकार लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर हकदार परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने पंजाब सरकार और विधायक का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक कच्चे मकानों में रहने के कारण उन्हें बारिश और सर्दियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सरकार के इस कदम से उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगी हैं।

विधायक ने मंच से यह वादा भी किया कि आगे भी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए इस तरह की लाभकारी योजनाएं लाई जाएंगी।
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

