पंजाब सरकार ने मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने लेबर चार्ज में एक रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राज्य में शुरू हुई धान की खरीद को लेकर एक बैठक बुलाई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया.
मंडियों में फसल की ढुलाई और लिफ्टिंग करने वाले मजदूरों की यह लंबे समय से मांग थी, जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है. सीएम मान ने कहा कि इससे सरकारी खजाने से 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त अदायगी की जाएगी. इस खरीद सीजन के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में लाए जाने की उम्मीद है.
पूरे पंजाब की मंडियों में धान की खरीद शुरू हो गई है. पहले दिन पंजाब में धान का एक भी दाना नहीं उठाया गया था. पहले दिन धान की लिफ्टिंग न होने का कारण कमीशन एजेंटों और राइस मिलर्स की हड़ताल थी.
सरकार का यह है लक्ष्य
इस दौरान सीएम मान ने बैठक में उपस्थित मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे धान के सीजन के दौरान मंडियों का दौरा करें ताकि खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके. उन्होंने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि मंडियों में लाई गई किसानों की फसल की खरीद और लिफ्टिंग जल्द से जल्द हो.

इस बार पंजाब सरकार ने 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. सीएम मान ने खरीद प्रक्रिया को और सरल बनाने के निर्देश भी दिए हैं.
- मौत की रफ्तारः 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर थमी सांसें, 1 गंभीर घायल
- छठ-दिवाली से पहले नालंदा प्रशासन अलर्ट, DM-SP अचानक पहुंचे रेलवे स्टेशन, मचा हड़कंप
- 113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा : 21 राज्यों में फैला था नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार, बिहार से जुड़े हैं तार
- दीवाली पर सरकार का सख्त कदम: सभी सरकारी दफ्तरों और PSU में ‘नो गिफ्ट पॉलिसी’ लागू
- Delhi Chhath Puja 2026: छठ व्रतियों को LG की बड़ी सौगात, यमुना फ्लडप्लेन समेत पार्कों में मुफ्त मिलेंगे घाट और तालाब
