अमृतसर. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में सरकार ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026 को लेकर एक कमेटी गठित की है. इसमें कुल 7 लोग हैं. सरकार ने इसकी जानकारी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को चिट्ठी लिखकर दी है.
जानकारी मिली है कि सरकार ने बुधवार को जत्थेदार को यह चिट्ठी भेजी है. सरकार की कमेटी में धार्मिक, न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े सदस्यों को शामिल किया गया है. पंजाब सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरजीत सिंह संधू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.
वह पंजाब सरकार श्री अकाल तख्त साहिब की गठित कमेटियों के बीच तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे. यह कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब के सुझावों और मार्गदर्शन को पूरे सत्कार के साथ विचार के अधीन लाया जाएगा.
- जमीन विवाद के दौरान बुजुर्ग की मौत, बीच-बचाव करने पहुंचा था मृतक, आरोपी गिरफ्तार
- रोहतास के डेहरी में एलपीजी वितरकों का नो मनी-नो इंडेन आंदोलन, कमीशन बढ़ाने की मांग
- फूलों की सुगंध से महका बाबा महाकाल का आंगन: 6 से 12 अक्टूबर तक मनेगा उमा-सांझी महोत्सव; 12 को निकलेगी माँ पार्वती की भव्य सवारी
- पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन का संतुलन बिगड़ने से ऑपरेटर की मौत, मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
- रुद्रपुर में भड़का किसानों का गुस्सा! धान खरीद न होने पर हाईवे किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात

