छुट्टियों से पहले पंजाब सरकार ने स्कूलों में
पीटीएम रखने का निर्णय लिया है। पीटीएम सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य रूप से रखा जाएगा जिसमें सभी अभिभावकों को शामिल होना जरूरी होगा। पीटीएम की तारीख 31 मई रखी गई है। सभी प्राचार्य को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह सभी छात्रों के माता-पिता को इस पीटीएम में शामिल करें।
इस पीटीएम को करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चों का सही तरीके से विकास हो और उन्हें दिए हुए गृह कार्य और अन्य कार्य समय पर पूरा कर सके। इसमें पालकों की भागीदारी भी होनी चाहिए। इसके अलावा छुट्टियों के बाद होने वाली मासिक परीक्षाओं के बारे में अभिभावकों को सूचित किया जाएगा।

ये परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी और अभिभावकों को उसके सिलेबस के बारे में जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही मिशन समर्थ के तहत कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियों में भेजे जाने वाले वीडियो लेक्चर और प्रैक्टिस प्रश्नों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग जारी रह सके।
- बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
