चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन, पटियाला के चेयरमैन के रिक्त पद को भरने के लिए बेदाग छवि, ईमानदारी, उच्च क्षमता और प्रशासनिक अनुभव वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आवेदन पत्र मांगे हैं।
आज पंजाब सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि योग्यता के मापदंडों के अनुसार, आवेदकों को भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, इस संबंध में जारी सार्वजनिक नोटिस की तारीख को आवेदक की आयु 62 वर्ष से कम होनी चाहिए। दिनांक 26.11.2024 के विज्ञापन के तहत जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
इच्छुक आवेदकों को अपना पूर्ण बायोडाटा और एक घोषणा पत्र के साथ, सचिव परसोनल, पंजाब सरकार (पी.पी.-3 शाखा), कक्ष नंबर 14, छठी मंजिल, पंजाब सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़ के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर, 2024, शाम 5:00 बजे तक पहुंचाने होंगे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक खोज समिति योग्य उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इन नामों पर फिर पंजाब के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा विचार किया जाएगा।
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा

