चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के सरपंचों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इसके अनुसार पंचायतों की आय के आधार पर सरपंचों को मान भत्ता दिया जाएगा। जिन पंचायतों के पास अपने फंड मौजूद हैं और आय का कोई स्रोत है, वे अपना मान भत्ता खुद ही फंड जुटाकर दे सकेंगी। इससे सरपंचों को बड़ी सहायता मिलेगी।
इतना ही नहीं, जिन पंचायतों के पास आय का कोई साधन नहीं है या फंड की कमी है, उनके लिए मान भत्ते का प्रबंध ब्लॉक समिति करेगी। इस फैसले का मतलब है कि पंचायतों को उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से मान भत्ते के लिए अलग-अलग तरीके से फंड दिया जाएगा। इससे सरपंचों को बड़ा फायदा होने वाला है।
- ‘लोकतांत्रिक हत्याओं का दौर…’, मालदा हिंसा पर साध्वी निरंजन ज्योति का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक दलों को परिणाम को स्वीकार करना चाहिए
- पटना में सगे चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर 3 साल की मासूम से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी
- पंजाब में ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ लागू, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 से 1500 रुपये
- बर्फ के अंदर जमा मिला मेंढक, बर्फ डिपो वाले ने झाड़ा पल्ला, अब फैक्ट्री संचालक के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की मांग…
- Shreyas Iyer Fined: BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लिया बड़ा एक्शन, 2 बार हुई एक जैसी गलती, क्यों लगाया गया लाखों का जुर्माना?

