चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के सरपंचों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इसके अनुसार पंचायतों की आय के आधार पर सरपंचों को मान भत्ता दिया जाएगा। जिन पंचायतों के पास अपने फंड मौजूद हैं और आय का कोई स्रोत है, वे अपना मान भत्ता खुद ही फंड जुटाकर दे सकेंगी। इससे सरपंचों को बड़ी सहायता मिलेगी।
इतना ही नहीं, जिन पंचायतों के पास आय का कोई साधन नहीं है या फंड की कमी है, उनके लिए मान भत्ते का प्रबंध ब्लॉक समिति करेगी। इस फैसले का मतलब है कि पंचायतों को उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से मान भत्ते के लिए अलग-अलग तरीके से फंड दिया जाएगा। इससे सरपंचों को बड़ा फायदा होने वाला है।
- iPhone Keyboard की सीक्रेट लिस्ट में एक लाख शब्द! पीएम मोदी और राहुल गांधी का नाम स्वाइप टाइपिंग से बाहर
- व्यंग्य के नाम पर मर्यादा लांघना गलत, हाईकोर्ट का AAP को आदेश, सोशल मीडिया से हटाएं CM रेखा के फेक वीडियो
- धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, वृंदावन में लगे नारे; अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
- Jharkhand News: स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन करेंगे 235 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप
- त्योहारों पर गया-बोधगया में शुरू होंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली-गुरुग्राम सफर का किराया हुआ सस्ता

