पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें दो IAS और एक PCS अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। जिसके तहत प्रशासन ने विस्तृत सूची जारी करके जानकारी दी है.
पंजाब सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पंजाब सरकार ने ये आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। गौरतलब है कि पहले ऐसे आदेश अंग्रेजी में जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार सरकार ने यह आदेश पंजाबी में जारी किए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में इसकी प्राथमिकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
तबादला सूची
परमजीत सिंह, आईएएस (2016 बैच)
नया पद: विशेष सचिव, समाज सुरक्षा विभाग एवं मिशन डाइरेक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास।
वर्तमान पद से हटाया गया: अतिरिक्त उपायुक्त (शहर), जालंधर।
सुरिंदर पाल, आईएएस (2017 बैच)
नया पद: विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग।
वर्तमान पद से हटाया गया: अतिरिक्त उपायुक्त (विकास), अमृतसर।
मंजिल गुप्ता, आईएएस (2020 बैच)
नया पद : उप सचिव, वित्त विभाग।
वर्तमान पद से हटाया गया: उप सचिव, लोक निर्माण विभाग।

पंजाबी भाषा को प्रमोट करने की कोशिश
सरकार ने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देने के लिए किए गए हैं।
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली यमुना में अचानक गुलाबी झाग, विशेषज्ञों ने जताई चिंता, कैबिनेट ने बजट सत्र को दी मंजूरी, 23 मार्च से शुरू, दिल्ली में AIIMS की तर्ज पर बनेगा ‘सुपर मेडिकल हब’, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बना भारत, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को जवाब दाखिल करने का दिया समय
- तस्करी का खेल हुआ फेलः ट्रेन से 6 बच्चों को गुजरात ले जा रहा था तस्कर, जानिए फिर कैसे धरा गया शातिर…
- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का कहर! कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, आंधी मचा सकती है तबाही
- राज्यसभा चुनाव रिजल्टः 37 में से 22 सीटों पर NDA की जीत, 10 सीटों का फायदा, ओडिशा-हरियाणा में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
- CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 12वां दिन आज, विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक होगा पेश
