पंजाब सरकार ने कई बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियां की हैं। पंकज शारदा को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष और स्वर्ण सलारिया को राजपूत कल्याण बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नियुक्त व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
पंजाब सरकार ने 70 नियुक्तियां की हैं। ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन के रूप में पंकज शारदा को नियुक्त किया गया है, जबकि दलित विकास बोर्ड के चेयरपर्सन विनय यादव, राजपूत कल्याण बोर्ड के चेयरपर्सन स्वर्ण सलारिया, सैनी वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन राम कुमार, पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरपर्सन बारी सलमानी और कनौजिया वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन राजू कनौजिया बनाए गए हैं।

जबकि डेनियल मसीह को मसीह वेलफेयर बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन बरखराम, प्रजापति समाज वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन बाल कृष्ण फौजी, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन अश्वनी अग्रवाल, गुज्जर वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज कुमार और स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन केशव वर्मा बनाए गए हैं।
- हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी! ग्वालियर आकाशवाणी तिराहे पर पूर्व विधायक की मूर्ति लगने से नया विवाद, नगर निगम ने जारी किए नोटिस
- थाईलैंड की सरज़मीं पर इंडिया लीजेंड्स ने रचा इतिहास: बांग्लादेश को हराकर जीता पहले एशिया लीजेंड्स कप का खिताब, छत्तीसगढ़ के कलीम खान बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
- सामुदायिक भवन को लेकर दो समुदाय हुए आमने-सामने, पुलिस की हस्तक्षेप के बाद पार्षद ने रोका भूमिपूजन कार्यक्रम
- प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 : महिंद्रा ग्रुप, सनातन टेक्सटाइल समेत कई उद्योग समूहों के साथ पंजाब सरकार ने निवेश-रोजगार रोडमैप किया तैयार
- Punjab Crime : उधार देना पड़ गया भारी ! पैसे मांगने पर व्यक्ति की पीटकर हत्या, छह के खिलाफ केस


