पंजाब सरकार ने कई बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियां की हैं। पंकज शारदा को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष और स्वर्ण सलारिया को राजपूत कल्याण बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नियुक्त व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
पंजाब सरकार ने 70 नियुक्तियां की हैं। ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन के रूप में पंकज शारदा को नियुक्त किया गया है, जबकि दलित विकास बोर्ड के चेयरपर्सन विनय यादव, राजपूत कल्याण बोर्ड के चेयरपर्सन स्वर्ण सलारिया, सैनी वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन राम कुमार, पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरपर्सन बारी सलमानी और कनौजिया वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन राजू कनौजिया बनाए गए हैं।

जबकि डेनियल मसीह को मसीह वेलफेयर बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन बरखराम, प्रजापति समाज वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन बाल कृष्ण फौजी, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन अश्वनी अग्रवाल, गुज्जर वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज कुमार और स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन केशव वर्मा बनाए गए हैं।
- ‘रंग-तरंग’ में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम, 1 से 3 सितंबर तक राजधानी में होगा आयोजन
- कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल
- ‘पत्नी से दिन-रात बनाए संबंध, अश्लील तस्वीरें ली’, भाइयों से प्रताड़ित शख्स ने किया सुसाइड, मौत से पहले आरोपियों की फांसी की मांग
- विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवॉर्ड, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
- Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में अलग-अलग विभागों में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


