पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है लेकिन इसके बाद भी कई स्कूल ऐसे हैं जो धड़ल्ले खोले जा रहे हैं। शिक्षा विभाग को कई स्कूलों को इसके पहले भी नोटिस दे चुका है, लेकिन फिर भी लगातार शिकायत आ रही है। इस बारे में सेडी.ई.ओ. डिम्पल मदान ने शुक्रवार फिर से ऐसे स्कूलों को चेतावनी भी जारी कर दी है।
डी.ई.ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार ने 27 से 30 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टियां घोषित की थीं, इसके बावजूद कुछ निजी स्कूलों द्वारा कक्षाएं जारी रखने और सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने की शिकायतें सामने आई हैं।
डी.ई.ओ. ने चेतावनी दी है कि यदि किसी स्कूल के खुलने की जानकारी इस कार्यालय तक पहुंचती है तो उस संस्थान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश सरकार और उच्चाधिकारियों को की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि जिन स्कूलों के खुले होने की वीडियो विभाग के पास आई हैं, उनके स्कूलों में 1 सितम्बर से शिक्षा विभाग की टीम वीडियो को बाकायदा प्रूफ के तौर पर लेकर पहुंचेगी और जवाबतलबी की जाएगी। उन्होंने चेताया कि कोई भी स्कूल 30 अगस्त तक नहीं खोला जाएगा।
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

