चंडीगढ़: पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों के 30 प्रिंसिपलों के एक नए बैच को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर रवाना किया। यह सिंगापुर जाने वाला आठवां बैच है। इसके साथ ही अब तक कुल 264 प्रिंसिपल अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजे जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह प्रिंसिपल सिंगापुर के प्रिंसिपल ट्रेनिंग सेंटर में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की ट्रेनिंग लेंगे। वहां से लौटने के बाद वे अपने-अपने स्कूलों में नई शिक्षण तकनीकों को लागू कर छात्रों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करेंगे।
मोहाली के एमएल पुरी स्कूल ऑफ एमिनेंस की प्रिंसिपल ज्योति ने सिंगापुर रवाना होने से पहले कहा कि यह शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर मिलने वाली ट्रेनिंग सीमित होती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने से शिक्षा प्रणाली को समझने और उसे अपने स्कूलों में लागू करने का मौका मिलता है।
वहीं, प्रिंसिपल रुचि मंगला ने कहा कि यह उनका आठवां बैच है और इसके लिए वे मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों और प्रिंसिपलों की सीखने की क्षमता को लगातार बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है।
जालंधर के नकोदर गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ने कहा कि शिक्षा में बदलाव धीरे-धीरे आता है और इसी बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। उनके अनुसार, पंजाब सरकार के इतिहास में पहली बार शिक्षकों को इस तरह के वैश्विक प्रशिक्षण का मौका मिल रहा है।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल करमजीत सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सिंगापुर में ट्रेनिंग से शिक्षकों को नई तकनीकों और शिक्षा मॉडल को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले भेजे गए बैच के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब नए बैच को भी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
- CG में खौफनाक मर्डर : पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, एक सप्ताह बाद ऐसे खुला राज, 3 आरोपी गिरफ्तार
- सत्ताइस से पहले सीटों का बंटवारा! संजय निषाद ने गृह मंत्री से मांगा समय, शाह ने दिया ये जवाब
- PM मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, सीएम डॉ. मोहन भी हुए शामिल
- CG News : पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, SP ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- Bihar Top News 11 june 2026: लालू यादव का 79 वां जन्मदिन, बुजुर्ग दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, निशांत कुमार बने MLC
