चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों का समय एक बार फिर से बदलने वाला है. बदले मौसम की वजह से चंडीगढ़ में अब ठंड असर दिखाने लगी है. ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है.आदेश में अनुसार नई समय-सारिणी एक नवंबर से लागू होगी और 2 नवंबर से दोहरी पाली के स्कूल सुबह 7:50 बजे खुलेंगे. सुबह की पाली में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी सुबह 8 बजे आएंगे और दोपहर 1:15 बजे छुट्टी पाएंगे.

जानकारी मिली है कि कक्षा 1 से 5 तक का स्टाफ सुबह 10:50 बजे आएगा और शाम 5:10 बजे छुट्टी पाएगा. इन कक्षाओं के विद्यार्थी दोपहर 12:45 बजे स्कूल पहुंचेंगे और शाम 5 बजे छुट्टी की जाएगी. इसी तरह एकल पाली के स्कूलों में टीचिंग और नाॅन-टीचिंग स्टाफ सुबह 8:10 बजे आएगा और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी. छात्र सुबह 8:20 बजे पहुंचेंगे और दोपहर 2:20 बजे छुट्टी होगी.

आपको बता दें कि अब पंजाब में धीरे-धीरे मौसम बदलते हुए नजर आने लगा है. सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है. ठण्डी को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है. आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की खबर भी सामने आई है, ऐसी में एहतियात के तौर पर समय परिवर्तन किया गया है.