चंडीगढ़। पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि सरकार 400 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य के 5,012 सरकारी स्कूलों में 38,649 नए कंप्यूटर भेजने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूलों को केवल कंप्यूटर ही नहीं, बल्कि आकर्षक डिजिटल पैनल और बड़ी स्क्रीन से भी लैस किया जा रहा है। राज्य के 3,600 से अधिक स्कूलों में आधुनिक स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
कंप्यूटर वितरण का शेड्यूल
कंप्यूटर वितरण की शुरुआत संगरूर और रोपड़ जिलों से की जा रही है। वितरण प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है प्रथम चरण 11 जिलों में 27 फरवरी से 9 मार्च तक। द्वितीय चरण: 4 जिलों में 6 मार्च से 11 मार्च तक। तृतीय चरण: 6 जिलों में 6 मार्च से 20 मार्च तक। सरकार का लक्ष्य 20 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में कंप्यूटरों की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

AI कोर्स और ऑनलाइन कोचिंग की सौगात
पंजाब सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रोग्राम शुरू करने जा रही है, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द होगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए एडवांस कंप्यूटर कोर्स और ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा शुरू की जा रही है। ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और मेरिटोरियस स्कूलों के छात्रों को देश के बड़े कोचिंग संस्थानों के साथ जोड़ा जाएगा।
- Edible Oil Price Cut: खाने का तेल सस्ता होने की उम्मीद; जानें किस तेल पर कितनी राहत
- GJU हिसार में ABVP का देर रात तक चला सदस्यता अभियान, छात्रावासों में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
- बिहार में नया सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, कारोबार शुरू करना हुआ आसान
- Stock Market Today: शेयर बाजार में 600 अंक की गिरावट; Asian Market में मिला-जुला कारोबार
- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानिए दिल्ली से चेन्नई तक आज के ताजा भाव


