अमृतसर। पंजाब सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह को उनके कर्तव्यों में लापरवाही और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करने के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा गेंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत लिया गया है। सरकार को खुफिया रिपोर्ट्स मिली थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि अमृतसर ग्रामीण इलाके में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है और कुछ मामलों में पुलिस का रवैया सुस्त रहा हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा है कि गेंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ चल रही इस मुहिम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं होगा और हर अधिकारी से जवाबदेही तय की जाएगी.

आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह 2019 बैच के हैं। एसएसपी अमृतसर ग्रामीण का पद संभालने से पहले, वह अमृतसर शहरी पुलिस आयुक्तालय में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में सेवा दे चुके है। इससे पहले उन्होंने तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तौर पर भी काम किया था। बाद में उन्हें पंजाब के राज्यपाल का सहायक उप पुलिस अधीक्षक (एडीसी) नियुक्त किया गया था।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

