पंजाब सरकार ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें फाजिल्का के एसएसपी वीरेंद्र सिंह बराड़ को करप्शन के केस में कार्रवाई न करने पर सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस विभाग ने साइबर सेल के एसएचओ मुंशी सहित चार व्यक्तियों को रंगे हाथों एक लाख रुपए की रिश्वत से लेते हुए गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
दरअसल, विजिलेंस ने बीते दिन फाजिल्का साइबर सेल के चार मुलाजिम को एक नाबालिक पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। बदले में उन्होंने लाखों रुपए रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर एसएचओ मनजीत सिंह, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कॉन्स्टेबल सुमित कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

पंजाब सरकार की करप्शन केस में पिछले दस दिन के दौरान दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले अपने ही एमएलए रमन अरोड़ा पर बड़ी कार्रवाई की थी जो अब भी चल रही है। पंजाब सरकार ने इन दिनों भ्रष्टाचार और नशा का व्यापार रोकने के लिए हर प्रयास करती नजर आ यही है।
- बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
