पंजाब सरकार ने आज लोगों के हित में बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत राज्य के हजारों एस.सी. SC परिवारों का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ कर दिया गया है। ऐसे में आज हजारों एस.सी परिवारों के लिए बड़ी राहत का दिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने छोटे-मोटे कारोबार शुरु करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के कारण ये लोग कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने कहा कि पी.एस.सी.एफ.सी के कर्ज माफ कर दिए गए हैं और इससे कुल 4727 परिवारों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को पंजाब मानती है और धर्म या समुदाय को राजनीति नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बजट में कर्ज माफी का ऐलान किया था जो आज पूरा कर दिया गया है।
- CG में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
- CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- विपक्ष पर बरसे CM भगवंत मान! बोले- बजट पर चर्चा के बजाय कुर्सी बचाने में दिलचस्पी, जनता को जवाब देना होगा
- ‘मैंने सदन की गरिमा और मर्यादा बढ़ाने का किया प्रयास’, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन को संबोधित कर कही अहम बातें
- 1986 के बाद से नहीं हुई बहाली: 11 सूत्री मांग को लेकर कॉलेज कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

