पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में चल रहे आंदोलन पर सरकार ने अहम फैसला लिया हैं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए हड़ताल में शामिल सभी कच्चे मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने सभी कर्मचारियों को मेल भेजकर कार्रवाई की जानकारी दी हैं।
इसके बाद आंदोलनकारी और भड़क गए हैं। विभाग द्वारा भेजे गए मेल में कहा गया है कि कर्मचारियों ने धरने में शामिल होकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया हैं। यही कारण विभाग ने उनके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ रूट पर बस न चलाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवाओं को सस्पेंड कर दिया हैं।

पंजाब सरकार का कहना है कि हड़ताल के कारण आम जनता की परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई, इसलिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।
आपको बता दें कि कल के प्रदर्शन में कई उग्र कदम भी प्रदर्शनकारी द्वारा उठाएं गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक एक आंदोलकारी ने बस के ऊपर खड़े होकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी.
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

