अमृतसर. पंजाब सरकार नशा मुक्ति, कर्ज़ से दबे किसानों की आत्महत्याओं को रोकने और अमेरिका से देश वापस भेजे गए युवाओं को अवसाद से बचाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय हो गई है।
इसके तहत सरकार जल्द ही एक मानसिक स्वास्थ्य नीति लाने की तैयारी कर रही है। इस नीति को लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
नीति तैयार करने के लिए हो रही बैठकें
इस नीति को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसे जल्द ही तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में यह नीति महत्वपूर्ण साबित होगी।

विशेषज्ञों से ली जाएगी राय
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि नीति को गहराई से तैयार किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों के मंत्री, सचिव और नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा, पीजीआई चंडीगढ़, एम्स (AIIMS) के विशेषज्ञों, पंजाब के निजी चिकित्सकों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और पुलिस अधिकारियों से भी परामर्श लिया जाएगा।
विशेष कार्यक्रम का होगा आयोजन
इस नीति के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां सभी हितधारकों की राय ली जाएगी। चर्चा के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं, विशेष रूप से किसानों और युवाओं में बढ़ रही आत्महत्याओं पर विचार किया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य देश से लौटे युवाओं को अवसाद से बाहर निकालने और मानसिक स्वास्थ्य को मज़बूत करने के लिए प्रभावी नीतियां लागू करना है।
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

