चंडीगढ़ : सीएम भगवंत मान के निर्देश पर नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है. अब यह अभियान निर्णायक मोड़ लेने वाला है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की गई. इस बैठक में नशा तस्करों से निपटने के लिए बहु-आयामी रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई. बैठक में पंजाब सरकार के मंत्री भी शामिल रहे.
बैठक में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए गए. यह भी निर्देश दिया गया कि पुलिस नशे के हॉटस्पॉट की पहचान करेगी, सप्लाई चैन तोड़ेगी और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशा तस्करों की अवैध जायदाद को जब्त कर ध्वस्त कर दिया जाएगा. इससे नशे के धंधे में लिप्त लोगों में डर बढ़ेगा. डिप्टी कमिश्नरों को नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए कहा गया. नशे के खिलाफ जिला स्तर पर अभियानों की युद्ध स्तर पर शुरुआत होगी.
बैठक के बारे में सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा- आज चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित राज्य के सभी जिलों के DC, SSPs और पुलिस कमिश्नरों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की. सभी को नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई को और तेज़ करने के लिए कहा.
नशे का कलंक हर हाल में धोना हमारा लक्ष्य
सीएम ने बताया कि साथ ही अफ़सर साहिबानों को नशा बेचने वालों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने और लोगों के बीच जाकर उनकी मुश्किलों को हल करने को कहा. हम चाहते हैं कि हमारे अफ़सर साहिबान बिना किसी दबाव के साहस से काम करें ताकि राज्य पर लगे इस नशे के कलंक को हर हाल में धोया जा सके.

पंजाब में अब ‘वॉर ऑन ड्रग कैंपेन’ होगा शुरू
बैठक के बारे में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ”हमने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ड्रग तस्करों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खोला था. अब एक नई समिति का गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष मैं हूं, जिसे वॉर ऑन ड्रग कैंपेन कहा जाता है. आज डिप्टी कमिश्नरों, एसएसपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी. हमने उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म करने का निर्देश दिया है.
- पेपर लीक के बीच AAP का सवाल, पूछा-ऐसे माहौल में राज्यपाल किस नैतिक आधार पर डिग्रियां प्रदान करेंगी
- 25 अवैध ट्यूबवेलों पर कार्रवाई करने वाले सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद वर्मा सस्पेंड, समर्थन में उतरे कर्मचारी
- Paper Leak Protest: टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, नई नियुक्ति पर भी उठाए सवाल
- संयुक्त किसान मोर्चा ने सांसद धर्मबीर के कैंप ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, उठाई ये मांगें
- दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन में जबलपुर का युवक घायल: आंख में आई गंभीर चोट; परिवार बोला- हमें नहीं थी आंदोलन में जाने की जानकारी

