चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिए गए उपदेशों पर चलते हुए समानता वाले समाज की रचना के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी की महान विरासत को बनाए रखने के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा 6 फरवरी को होशियारपुर जिले में स्थित श्री खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरी कैबिनेट संगत के साथ गुरु जी को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए नतमस्तक होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समस्त मानवता की भलाई और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया।
उन्होंने समानतावादी मूल्यों पर आधारित ऐसे समाज की कल्पना की, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज का संकल्प दिया, जहां किसी को भी किसी प्रकार का दुख या तकलीफ न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि गुरु गुरु जी का महान जीवन, दर्शन और शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं।

बुराइयों के उन्मूलन का मार्ग दिखाती है गुरु की बाणी
सीएम ने लोगों से समाज में प्रचलित विभिन्न सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी समस्त मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ है, जिसने पूरी दुनिया को मानवता का रास्ता दिखाया। इस दिव्य बाणी के माध्यम से समाज को विभिन्न समस्याओं से मुक्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही श्री खुरालगढ़ साहिब में लगभग 148 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय यादगार का निर्माण कर चुकी है, जो पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी को विनम्र श्रद्धांजलि है।
- बांका में कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां तेज, 11 केंद्रों पर 10,692 वोटर करेंगे मतदान
- अमित शाह के आरोपों पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- चापलूसों के लिखे ट्वीट कॉपी-पेस्ट नहीं करने चाहिए
- Ranchi Weather Update: दुर्गा पूजा के बीच रांची में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश, पंडालों में उमड़ी भीड़ पर पड़ सकता है असर
- गैस रिसाव के बाद तीसरी मंजिल पर फटा सिलेंडर, जलकर खाक हुआ कमरा
- CM डॉ मोहन के आश्वासन के बाद भारतीय मजदूर संघ ने स्थगित किया आंदोलनः आउटसोर्स-ठेका कर्मचारियों के लिए निगम गठन पर बनी सहमति

