अमृतसर. पंजाब को नशा मुक्त बनाने की चल रही मुहिम के तहत सरकार अब नशा छुड़ाओ यात्रा शुरू करेगी। इस दौरान प्रत्येक गांव और वार्ड को कवर किया जाएगा। 2 से 4 मई तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं, 7 मई से हर गांव और वार्ड में एक जनसभा होगी। यह मुहिम सरपंच, पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जाएगी। इसमें गांव रक्षा समितियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि हम नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। क्योंकि जब तक आम लोग इस मुहिम में शामिल नहीं होंगे, यह सफल नहीं हो सकती। इस कारण, CM हेल्पलाइन शुरू की गई थी, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से संबंधित जानकारी दे सकता है। DGP गौरव यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वयं इस हेल्पलाइन पर प्राप्त जानकारी की निगरानी करते हैं। वे उन शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी लेते हैं।

केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने यह मुहिम लगभग 59 दिन पहले शुरू की थी। सरकार ने इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया है कि इस मुहिम में केवल अपराधियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाए और नशे से पीड़ित लोगों का उचित इलाज हो। इसके लिए पहले चरण में पांच मंत्रियों की एक उच्च शक्ति समिति बनाई गई थी।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को समिति का प्रमुख बनाया गया। यह समिति हर जिले का दौरा कर रही है और जिला अधिकारियों, अस्पतालों और नशा छुड़ाओ केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
